Sunday , 25 October 2026
Home agraleaks Agra News: Drug department raids these four medical stores of Agra…#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Drug department raids these four medical stores of Agra…#agranews

413

आगरालीक्स…आगरा के इन चार मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग का छापा. एक खास टैबलेट की खरीद बिक्री की जांच को मारा छापा. जांच के लिए नमूने लिए गए…

आगरा के चार मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग ने छापा मारा हे. मंडलीय औषधि निरीक्षकों की टीम बनाते हुए Vertin tablet – 8 mg, 16 mg की खरीद बिक्री के जाँच के लिए चार मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा गया. यहां से दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं और क्रय विक्रय का ब्योरा भी मांगा गया है.

मैसर्स जय बजरंग मेडिकल स्टोर, डायमण्ड मार्केट, रामबाग चौराहा, आगरा के निरीक्षण के दौरान Vertin 8mg Tablet Batch No. RBIA23008 E/ D- Aug. 26 की मात्रा-5×15 tab बिक्री के लिए पाई गई. औषधि का नियमानुसार नमूना जाँच एवं विश्लेषण हेतु एकत्र किया गया. निरीक्षण के समय Vertin 16mg Batch No. RBIB24010 की मात्रा 1×15 tab, Vertin 16mg Tab. Batch No. RBIB24009 की मात्रा-24 tab. के सम्बन्ध में खरीद एवं विक्रय बिलों का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया. उक्त बैच की Vertin tablet की मात्रा कम होने के कारण नमूना संग्रहण नहीं किया जा सका.

मैसर्स बीएस मेडिकल स्टोर, 37/106/15/16, दयालबाग रोड, न्यू आगरा, आगरा के निरीक्षण के दौरान Vertin tablet 16mg Batch No. RBIB24010 E/D-Feb.27 की मात्रा – 1×15 tab, Vertin tablet- 8mg Batch No. RBIA23008, E / d-Aug. 26 की मात्रा – 2×15 tab, Vertin tablet -16mg Batch No. RBIB24002 E/D-Dec. 26 की मात्रा – 1×15 tab तथा Vertin tablet -16mg Batch No. RBIB24009 E/D- Feb.27 की मात्रा-04 tab. विक्रयार्थ भण्डारित पायी गयी. औषधियों की मात्रा नियमानुसार कम पाय जाने के कारण जाँच हेतु नमूना संकलन नहीं किया जा सका.उक्त औषधियों के खरीद एवं विक्रय बिलों का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया. उक्त के अतिरिक्त दो अन्य प्रकार की औषधियों के नमूने जाँच/विश्लेषण हेतु संग्रहीत किये गये.

मैसर्स गुप्ता मेडिकल स्टोर, रामबाग चौराहा, आगरा के निरीक्षण के दौरान Vertin Tablet-16mg Batch No. RBIB24009 की मात्रा – 1×15 tab, Vertin tablet -16mg Batch No. RBIB24021 की मात्रा-28 tab., Vertin Tablet-8mg Batch No. RBIBA23008 की मात्रा – 09 tab. विक्रयार्थ भण्डारित पायी गयी। उपरोक्त औषधियों की मात्रा नियमानुसार कम पायी जाने के कारण जाँच हेतु नमूना संकलन नहीं किया जा सका। उक्त औषधियों के खरीद एवं विक्रय बिलों का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त अन्य एक औषधि का नमूना जाँच/विश्लेषण हेतु संग्रहीत किया गया।

मैसर्स गाँधी कैमिस्ट, 6, महेन्द्र मार्केट, देहली गेट, संजय प्लेस, आगरा के निरीक्षण के दौरान Vertin 16mg Batch No. RBIB24009 का क्रय-विक्रय किया जाना पाया गया। Vertin 8mg, 16mg व 24mg के साथ एक अन्य औषधि Pantp-D cap. के खरीद एवं विक्रय बिलों का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

error: Content is protected !!