आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में तीन दिन तक वरदान मेडिकल एजेंसी पर चली जांच, 23 तरह की आठ लाख की दवाएं सीज, आठ नमूने लिए। ( Agra News: Drug department seize 23 Medicine from Vardaan Medical agency#Agra)
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को फव्वारा दवा बाजार स्थित अंकुर अग्रवाल की फर्म वरदान मेडिकल एजेंसी पर जांच शुरू की थी। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल सहित 23 तरह की दवाओं के बिल और स्टॉक से ज्यादा दवाएं मिली। इन दवाओं को सीज कर दिया है। इनकी कीमत करीब सात से आठ लाख रुपये है पांच कार्टन में दवाएं सीज की गई हैं।
आठ दवाओं के नमूने लिए
टीम ने पहले ही दिन ईएसआई हॉस्पिटल की सप्लाई की दवाएं भी वरदान मेडिकल स्टोर से जब्त की थी। टीम ने तीन दिन तक चली कार्रवाई के बाद आठ तरह की दवाओं के नमूने लिए हैं।