आगरालीक्स …Agra News: यूपी में कोडीन सीरप की तस्करी मामले में ड्रग डिपार्टमेंट ने आगरा की 15 फर्मो पर की ताबड़तोड़ जांच, कथित नकली दवा के आरोपी हिमांशु अग्रवाल को मिली जमानत। ( Agra News: Drug Department survey on 15 Wholesale & Medical Store in Agra in Codeine Syrup illegal sale case#Agra)
लखनऊ में नशे के लिए कोडीन सीरप की तस्करी का पर्दाफाश होने के बाद टीमें जांच में जुटी हैं। आयुक्त औषधि विभाग रोशन जैकब और सहायक आयुक्त औषधि एके जैन के निर्देशन में गुरुवार को एक साथ चार टीमों ने आगरा के फव्वारा दवा बाजार, कमला नगर, सिकंदरा सहित कई क्षेत्रों में 15 फर्मों पर एक साथ जांच शुरू की, टीमें अभी भी जांच में जुटी हुई हैं। इस दौरान टीम ने एपी फार्मा, रश्मि फार्मा, रजत फार्मा, राजधानी ड्रग हाउस, विजय मेडिकल एजेंसी, माधव ड्रग हाउस, मन्नू फार्मा, एचएमजी ड्रग हाउस, महेश फार्मा, मेडिजोन ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कोडीन कफ सीरप सहित नारकोटिक्स की दवाओं के दो साल के खरीद बिक्रिी के रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही स्टॉक भी चेक किया लेकिन अधिकांश दवा कारोबारियों पर स्टॉक नहीं मिला। टीम देर रात तक जांच में जुटी रही।
कोडीफ सीरप की तस्करी का गढ़ रहा है आगरा
दो साल पहले तक आगरा कोडीन सीरप की अवैध बिक्री के लिए गढ़ रहा है, बांग्लादेश सहित कई राज्यों में आगरा से कोडीन सीरप की अवैध सप्लाई की जाती थी। इन मामलों में कई कारोबारी पकड़े भी जा चुके हैं।
कथित नकली दवा मामले में हिमांशु अग्रवाल को मिली जमानत
आगरा में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ 22 अगस्त को छापे मारे थे। कथित नकली दवा के मामले में हे मां मेडिकल के संचालक हिमांशु अग्रवाल को 24 अगस्त को एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में जेल भेज दिया था। 28 दवाओं के सैंपल लिए गए थे इसमें से 27 सैंपल पास हो गए। हिमांशु अग्रवाल उसी समय से जेल में है उसे एक मामले में पहले जमानत मिल चुकी है अब हाईकोर्ट से एक और मामले में जमानत मिल गई है।