आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड पर बढ़ाई जाएंगी ई—बसें. अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, आटो और ई रिक्शा को हटाया जा रहा है. जानिए अब कितनी बसें चलेंगी.
आगरावासियों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें बस के लिए एमजी रोड पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हर पांच मिनट के अंदर उन्हें ई बस उपलब्ध होगी. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर यात्रियों से निर्धारित स्टापेज पर ही रुकने के लिए कहा गया है और बसों की निगरानी के लिए भी टीम बनाई गई है. डीएम के आदेश पर अब एमजी रोड पर कुल 32 ई बसों का संचालन किया जाएगा और आदेश के तहत हर पांच मिनट पर स्टॉपेज पर बसें उपलब्ध होंगी. बता दें कि आगरा में कुल 90 ई बसों का संचालन शहर के विभिन्न् मार्गों पर हो रहा है. सबसे अधिक बसें एमजी रोड पर चल रही हैं. अभी तक 27 बसों का संचालन हो रहा था लेकिन अब एमजी रोड पर 32 ई बसों का संचालन किया जाएगा.

एमजी रोड को किया जाएगा सुंदर
जी 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए यह तैयारियां की जा रही हैं. एमजी रोड को भी सुंदर बनाया जाएगा और इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई है. बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा और आटो व ई रिक्शा को हटाया जाएगा. यह सभी अब लिंक रोड पर चलेंगे. इसके अलावा सदर से भगवान टाकीज तक जितने भी बस के स्टॉपेज हैं उन सभी की रंगाई और पुताई की जाएगी. स्टॉपेज पर जी 20 देशों के बोर्ड लगाए जाएंगे.