आगरालीक्स…भतीजे के प्यार में दिवानी बुआ ने पति का कराया मर्डर. नये साल पर चाहती थी नया पति. पुलिस ने किया मर्डर का सनसनीखेज खुलासा.
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में मर्डन का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस को एक जनवरी को खाली पड़े प्लॉट में एक शव पड़ा हुआ मिला था. पुलिस ने इस मामले की जांच की तो चौंकानेवाला खुलासा हुआ. युवक की हत्या की साजिश पत्नी ने रची थी और इस वारदात को अंजाम दिया पत्नी के प्रेमी ने. पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है दूसरे की तलाश जारी है. महिला का प्रेमी उसका रिश्ते में भतीजा लगता है.
ये है पूरा मामला
नई साल के पहले दिन दोपहर को एक युवक का शव मलिखानपुर रोड के समीप भट्टे के पास प्लॉट में पड़ा मिला था. शव लहुलुहान था. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 40 साल के नईम के रूप में की जो कि सिकंदराराऊ का रहने वाला था और फिलहाल अपनी पत्नी के साथ शिकोहाबाद के शंकरपुरी मोहल्ला में रहता था. इस मामले में मृतक की बहन ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी.

पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में आए हत्यारोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया. शनिवार को पुलिस ने इस दस हजार के इनामी को अरेस्ट कर लिया. हत्यारोपी का नाम शाहरुख है और उसने पूछताछ में बताया कि नईम शराब पीने का आदी था और शराब पीकर वह अपनी पत्नी शबाना को पीटता था. शाहरुख रिश्ते में शबाना का भतीजा था जिसके कारण उसका घर में आना जाना था. शबाना और शाहरुख में दो महीने से अवैध संबंध हो गए थे. शबाना अपने पति के उत्पीड़न से परेशान थी जिसके कारण वह पति को बीच से हटाना चाहती थी.
एक जनवरी को शबाना ने शाहरुख को दो सौ रुपये दिए और शराब मंगाकर मलिखानपुर भट्टे के पास नईम को बुलाया. यहां पहले नईम को शराब पिलाई गई और फिर बाद में भारी पत्थर को उठाकर उसके सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद शबाना और शाहरुख दोनों भाग गए. पुलिस को हत्या के मामले में शुरू से ही पत्नी पर शक था और उसके मोबाइल कॉल्स डिटेल के आधार पर हत्या के मामले का खुलासा हुआ.