आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एमजी रोड और माल रोड पर ई रिक्शा सहित अनाधिकृत वाहनों पर प्रतिबंध, ट्रैफिक सपोर्ट टीम एमजी रोड पर जाम से निजात दिलाएंगी। ( Agra News: E-Rickshaw & Unauthorized Vehicle ban on MG Road & Mall Road#Agra)
आगरा में एमजी रोड पर मेट्रो का काम चल रहा है। एमजी रोड पर दोनों तरफ आधे हिस्से में मेट्रो के काम के चलते बैरिकेडिंग कर दिया गया है। इसके चलते जाम लग रहा है, दोपहर में स्कूलों की छुटटी के समय सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। इसे देखते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने यातायात पुलिस अधिकारी और उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए हैं कि माल रोड और एमजी रोड पर अवैध वाहन ना चलें। ई रिक्शा सहित अनाधिकृत वाहन एमजी रोड पर ना चलने दिए जाएं। एमजी रोड और माल रोड पर सार्वजनिक परिवहन वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक सपोर्ट टीम गठित की गई
इसके साथ ही ट्रैफिक सपोर्ट टीम गठित की गई है, यह टीम एमजी रोड पर जाम से निजात दिलाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी जाम और डायवर्जन की जानकारी साझा की जाएगी।