Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: ED attaches Rs 598 crore properties of Ansal Group in Agra, ADA lodge FIR against group in 2025
बिगलीक्स

Agra News: ED attaches Rs 598 crore properties of Ansal Group in Agra, ADA lodge FIR against group in 2025

252

आगरालीक्स …Agra News: ईडी ने आगरा में अंसल ग्रुप की 598 करोड़ से अधिक रुपये की संपत्तियां की अटैच, आगरा में सुशांत ताज सिटी बनाने क लिए 368.5 एकड़ भूमि अंसल ग्रुप पर थी।
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर 58 —63 और 65—67 में भूमि अधिग्रहण में व्यायक अनियमितताएं बरतीं गईं। ईडी का आरोप है कि मूल रूप से सार्वजनिक वािस यानी हुडा के लिए अधिसूचित भूमि को एक भ्रष्ट प्रक्रिया के तहत निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए छोड़ दिया गया था, जांच में सामने आया कि असंल ग्रुप ने संबंधित अधिका​रियों के सााि मिलकर औने पौने दामों पर जमीन हथियाने के लिए मुखौटा कंपनियों का सहारा लिया।


बेची जा चुकी है भूमि, आगरा में अटैक की गई संपत्तियां
ईडी के अनुसार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद किसानों और जमीन मालिकों की स्थिति कमजोर हो गई थी। इसका फायदा उठाकर बाजार भाव से काफी कम कीमत में जमीनें लिखवा ली गईं थीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच की। इसमें ईडी ने पाया कि जिस विवादित जमीन पर ​प्रोजेक्ट विकसित किए गए, वह अब बेची जा चुकी हैं। इसलिए इन संपत्तियों के बदले आगरा के शास्त्रीपुरम के पनवारी, सदरवन आदि गांवों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप सुशांत ताज सिटी ​बनाने के लिए 368.59 एकड़ जमीन ली गई थी। ईडी ने इन संपत्तियों को अटैच कर दिया है।


एडीए दर्ज करा चुका है अंसल ग्रुप पर मुकदमा
आगरा विकास ​प्राधकिरण से इंटीग्रेटेड टाउनशिप सुशांत जाज सिटी बनाने को एडीए से 477.5 एकड़ भूमि का ले आउट स्वीक्रत कराया था, कंपनी के पास केवल 368.59 एकड़ भूमि थी। 25 प्रतिशत भूमि को बंधक रखने के लिए चिन्हित की गई थी, ग्रुप ने जो भूमि बंधक रखने को चिन्हित की थी उसका स्वामित्व ग्रुप के पास नहीं था। प्रोजेक्ट भी 2017 तक पूरा होना था, लेकिन यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। इस मामले में पिछले वर्ष यानी मार्च 2025 में अंसल एपीआई के प्रमोटर्स पर थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!