आगरालीक्स…आगरा में एडिट कर युवती के अश्लील फोटो बनाए. ब्लैकमेल कर रेप किया. दो लाख रुपये भी वसूले..
आगरा में गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवकों ने एक युवती के फोटो एआई के मदद से एडिट कर अश्लील ना लिए और फिर उसको ब्लैकमेल किया. युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया और उससे दो लाख रुपये भी वसूल लिए. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार 22 जून को पीड़िता ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी. ग्वालियर रोड स्थित एक गांव की युवती को कॉलेज जाते समय गजेंद्र व आकाश नाम का युवक परेशान करता था. आरोप है कि पीड़िता ने जब घरवालों को यह बात बताई तो उन्होंने आरोपियों का विरोध किया और माफी मांगने की बात कही. इस पर आरोपियों ने पीड़िता को रास्ते में रोककर माफी मांगने का बहाना किया. इसी बहाने उसके फोटो खींच लिए. बाद में फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो बना लिए इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
दो लाख रुपये लिए और गैंगरेप कियाआरोप है कि आरोपियों ने फोटो डिलीट करने के लिए युवती को मिलने के लिए बुलाया. यहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया. छात्रा के पिता ने जब इसकी शिकायत की तो उसे मारपीट कर गालियां दी गई. पुलिस ने इस मामले में गजेंद्र सिंह को अरेस्ट किया है. छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिनमें आकाश, सुरेश, दिनेश, रेवती और अमित हैं.