Agra News: Effort to give university status to Agra College. Trust formed after 24 years…#agranews
आगरालीक्स…आगरा कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का प्रयास. 24 साल बाद ट्रस्ट का गठन हुआ. ट्रस्टीज ने किया ये संकल्प
आज आगरा कॉलेज आगरा की बोर्ड के ट्रस्टीज की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने की। शिक्षा मंत्री को ट्रस्ट के नामित सभी सदस्यों ने चौबीस वर्ष बाद आगरा कॉलेज ट्रस्ट के गठन के लिए बधाई दी और यह संकल्प किया कि वे आगरा कॉलेज को नई ऊँचाई प्रदान करने में अपना हर संभव योगदान करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी नामित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें इस गौरवशाली संस्था के उत्थान में सहयोग करने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि शासन आगरा कॉलेज के दो सौ वर्ष पूरा होने पर इसे उच्चतर संस्थान बनाने पर विचार कर रहा है। यह प्रयास होगा कि कॉलेज विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करे।
आगरा कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने भी आगरा कॉलेज के दो सौ वर्ष पूरे होने पर इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के संकल्प को दोहराया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा ने कहा कि आगरा कॉलेज आगरा के उत्थान के हेतु बोर्ड ऑफ ट्रस्टी कार्य नीति बनाएं। जिससे आगरा कॉलेज उत्थान हो सके एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगरा कॉलेज अग्रणी भूमिका निभा सके। प्राचार्य आगरा कॉलेज आगरा प्रोफेसर क गौतम ने कहा कि की 24 वर्ष के बाद आगरा कॉलेज आगरा में बोर्ड आफ ट्रस्टीस का गठन किया गया है जो की स्वागत योग्य है। आगरा कॉलेज आगरा में 1901 से बोर्ड आफ ट्रस्टीस के गठन का प्रारंभ हुआ था और यह 2000 तक जारी रहा उसके बाद 24 साल से आगरा कॉलेज आगरा में बोर्ड आफ ट्रस्ट इसका गठन नहीं किया गया था। आगरा कॉलेज आगरा भारत के प्राचीनतम महाविद्यालय में से एक है इसको आवासीय राजकीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास बोर्ड आफ ट्रस्टीस के सहायता से किया जाएगा ।