यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में किराए में अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी, आगरा सहित 59 जिलों में परीक्षा आयोजित की जानी है। प्रवेश पत्र दिखाने में अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस में आधा किराया लिया जाएगा।
यूपी में नीट यूजी की परीक्षा 59 जिलों में आयोजित की जाएगी, नीट यूजी में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिखाने पर रोडवेज बस में किराए पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, आस पास के जिलों से आने वाले अभ्यथी जिनके ठहरने की व्यवस्था नहीं है उनके लिए अस्थायी आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।