आगरालीक्स…आगरा में भव्यतापूर्वक से मनाया गया सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह. बच्चों को धर्म और संस्कार देने का किया आग्रह…
श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह आज मंगलवार को भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। संचालन समिति के उप महामंत्री डॉ. रामानुज भारद्वाज ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित जनसमूह को सनातन धर्म हेतु संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए बच्चों को धर्म और संस्कार देने का आग्रह किया। शुभारंभ श्री बाँके बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संरक्षक रूपकिशोर बंसल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ब्राह्मणों और सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ एवं आचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री जी द्वारा व्यास पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
इस दौरान महामंत्री प्रदीप कुमार मित्तल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। साथ ही बताया कि आगरा ही नहीं विभिन्न शहरों और राज्यों से भी पधारे यजमानों ने उद्यापन कार्यक्रम संपन्न किये। समिति के मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल, सह-संयोजक बनवारीलाल अग्रवाल और ए.बी गुप्ता ने उद्यापन के दोनों दिन पूजा संबंधित व्यवस्थाएं संभाली तो वहीं विशाल मित्तल, संदीप मित्तल, विकास बंसल(लड्डू भाई अन्य सदस्यों ने व्यास पूजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को संभालते हुए सभी ब्राह्मणों और अतिथियों को भोज कराया।
मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि जो भी एकादशी उद्यापन के पवित्र अवसर पर सम्मिलित हुए हैं उन सब पर भगवान श्रीहरि की कृपा निरंतर बनी रहे। सबके जीवन में आनंद, अरोग्य और उन्नति प्राप्त हो। साथ ही बताया कि आगामी दो दिवसीय एकादशी उद्यापन मोहिनी एकादशी के शुभ अवसर पर 27 व 28 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। इस दौरान समिति की उपाध्यक्ष कुसुम बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, एस बी मित्तल, सुरेंद्र गुप्ता, सुमन शर्मा, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल(लड्डू भाई), रूपेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल(एलआईसी), अजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, प्रीती सिंह, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने उपस्थित रह कर आयोजन को सफल बनाया।