मथुरालीक्स…मथुरा में 17 साल की लड़की ने तालाब में लगाई मौत की छलांग. 11 महीने पहले पिता ने भी खुद को मार ली थी गोली…
मथुरा के राया में एक 17 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली. मंगलवार सुबह किन्हीं कारण वश वह तालाब में कूद गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तालाब में से लड़की का शव निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. लड़की के पिता ने भी 11 महीने पहले खुद को गोली मार ली थी.मृतक किशोरी की पहचान कीर्ति पुत्री मनोज निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा राया के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से पालक लाने की बोलकर निकली थी और पोखर में जाकर कूद गई. इसके पिता ने भी 11 साल पहले अज्ञात कारणों से लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.