Wednesday , 22 April 2026
Home एजुकेशन Agra News: Essay writing competition on ‘Think Geeta, Live Geeta’ to be held in Agra schools…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Essay writing competition on ‘Think Geeta, Live Geeta’ to be held in Agra schools…#agranews

251

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में होगी ‘थिंक गीता, लिव गीता’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता. 26 जनवरी को मिलेगा पुरस्कार. जानिए पूरी जानकारी

अशोका आर फाउंडेशन और श्री श्री जगन्नाथ मंदिर के सौजन्य से “थिंक गीता, लिव गीता” नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आगरा के विद्यालयों में किया जाएगा, जिसका पोस्टर विमोचन आज, 12 जनवरी, 2026 को मैरियट होटल, संजय प्लेस में किया गया तथा प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा मन को भगवद्गीता की शिक्षाओं से प्रेरित करना है, जिससे उनमें बचपन से ही विचारों में स्पष्टता, नैतिक शक्ति और सकारात्मक जीवन जीने की भावना विकसित हो।

प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की जाएगी-

  1. प्री-जूनियर श्रेणी (कक्षा I & II) – विषय: मेरी पसंदीदा कृष्ण लीला
  2. सब-जूनियर श्रेणी (कक्षा III – V) – विषय: गीता का मेरा पसंदीदा श्लोक और उसका मेरे जीवन में महत्व
  3. जूनियर श्रेणी (कक्षा VI – VIII) – विषय: भगवद्गीता से सफलता का मंत्र
  4. सीनियर श्रेणी (कक्षा IX – XII) – विषय: _भगवद्गीता और आधुनिक जीवन में उसकी प्रासंगिकता

प्रतियोगिता में समस्त बोर्ड (यूपी,आई.सी.एस.ई व सी.बी.एस.ई) के विद्यालयों के छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। निबंध लेखन के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने पत्रक पर अपना नाम, कक्षा, वर्ग और टैग नंबर लिखना अनिवार्य होगा। समस्त विद्यालयों द्वारा प्रतियोगिता 20 जनवरी से पूर्व आयोजित कर ली जानी चाहिए तथा 20 जनवरी को समस्त उत्तर पत्रक मैरियट होटल के रिसेप्शन में जमा करवाने होंगे। विजयी रहे निबंधों को एक पुस्तक में संकलित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 26 जनवरी, 2026 को अपराह्न 3:30 बजे अशोका मॉल, संजय प्लेस में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹ 5100, द्वितीय पुरस्कार ₹ 3100, तृतीय पुरस्कार ₹ 2100 व ₹1100-1100 के दों सांत्वना पुरस्कार तथा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएँगे।

इस अवसर पर अशोका आर. फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. रंजना बंसल ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को भगवद्गीता के शाश्वत मूल्यों से परिचित कराना है, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। भगवद्गीता के माध्यम से, हम छात्रों को जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाएँ छात्रों को जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगी और उन्हें एक बेहतर मानव बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने आगे कहा कि हम इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को भगवद्गीता के प्रति जागरूक करने और उन्हें इसके महत्व को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष श्री अरविंद स्वरूप दास जी ने विद्यार्थियों के लिए भगवद्गीता के विषय में कहा कि भगवद्गीता विद्यार्थियों के लिए जीवन जीने की सर्वोत्तम मार्गदर्शिका है। यह हमें सिखाती है कि कर्तव्य क्या है, सही निर्णय कैसे लें और कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास व शांति कैसे बनाए रखें। गीता विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, नैतिक मूल्य और सकारात्मक सोच विकसित करती है। यदि छात्र अपने जीवन में गीता के उपदेशों को अपनाएँ, तो वे न केवल शैक्षणिक रूप से सफल होंगे, बल्कि एक श्रेष्ठ और जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अदिति गौरांगी से अग्रलिखित नंबर- 9927091147 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सात्यकि बनर्जी (हेड/प्रमुख)-शारदा वर्ल्ड स्कूल, स्क्वाॅड्रन लीडर ए. के. सिंह (अध्यक्ष)-डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट, रामानंद चौहान (प्रधानाचार्य)-सुमित राहुल स्कूल, राघवेंद्र सचदेवा (अध्यक्ष)-सचदेवा मिलेनियम स्कूल, एस. के. अग्रवाल (अध्यक्ष)-जी. डी. गोयनका, मनीष राय (निदेशक)-एक पहल पाठशाला, मोहित बंसल (निदेशक)-जॉन मिल्टन स्कूल, रवि नारंग (निदेशक)-होली लाइट पब्लिक स्कूल, रिंकू जैन (उप-प्रधानाचार्य)-गायत्री पब्लिक स्कूल, गिरधर शर्मा (निदेशक)-सेंट एंड्रयूज़ स्कूल, देवेंद्र यादव (उप-प्रधानाचार्य)- सनफ्लाॅवर शिक्षा सदन पब्लिक स्कूल आदि गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Stuti Prabha credited her success to the guidance received from Unacademy Center and self-study…#agranews

आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने...

एजुकेशन

Agra Live News: 33 Colleges Declared Debarred by University Ahead of Exams…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए...

एजुकेशन

Agra Live News: University students were introduced to career opportunities and skill development…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को कॅरियर संभावनाओं और स्किल डेवलेपमेंट को...

error: Content is protected !!