आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू. जानिए किन केंद्रों पर किया जा रहा है मूल्यांकन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया गया है. मूल्यांकन समन्वयक प्रोफेसर बिंदुशेखर शर्मा ने बताया कि निम्न केंद्रों पर मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया गया है.

- दाऊ दयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट खंदारी: इस केंद्र पर बीकॉम की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया गया है. इस केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर संतोष बिहारी शर्मा और डॉ पुष्पेंद्र सिंह हैं.
- सेठ पदम चंद जैन इंस्टीट्यूट खंदारी : इस केंद्र पर भौतिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया गया है. इस केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर शरद उपाध्याय और डॉक्टर प्रमोद कुमार जी हैं.
प्रोफेसर बिंदु शेखर शर्मा ने बताया कि यह मूल्यांकन वार्षिक प्रणाली पर आधारित स्नातक द्वितीय वर्ष , तृतीय वर्ष एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का किया जा रहा है. शीघ्र ही अन्य मूल्यांकन केंद्रों पर भी मूल्यांकन प्रारंभ किया कर दिया जाएगा.