Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News : Evil Eye, Infinity, Personalised Mangalsutra in demand, range start from Rs 15000 #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Evil Eye, Infinity, Personalised Mangalsutra in demand, range start from Rs 15000 #agra

आगरालीक्स… आगरा में करवाचौथ के लिए सबसे ज्यादा बिक रहा नजर बट्टू, इन्फिनिटी, ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र, डायमंड मंगलसूत्र की रेंज 15000 से शुरू।


करवाचौथ एक नवंबर की है। इसके लिए अभी से महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। महिलाएं डायमंड और गोल्ड के मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं। डायमंड के मंगलसूत्र की रेंज 15000 रुपये से शुरू हो रही है, गले और हाथ के मंगलसूत्र खरीदे जा रहे हैं।
डायमंड में नजर बट्टू, इन्फिनिटी की मांग
Mia by Tanishq, एमजी रोड की पर डायमंड के हाथ और गले के मंगलसूत्र की रेंज 15000 रुपये से शुरू हो रही है। इस बार सबसे ज्यादा evil eye और infinity मंगलसूत्र पसंद किए जा रहे हैं। गोल्ड के मंगलसूत्र की रेंज 30 हजार रुपये से शुरू हो रही है। हाथ के मंगलसूत्र 30 हजार और गले के मंगलसूत्र की रेंज 50 हजार से शुरू हो रही है।


कम वजन के मंगलसूत्र की मांग
Kakkar Jewellers, एमजी रोड के संचालक और ज्वैलर्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष मधुकर कक्कड़ ने बताया के करवाचौथ के लिए मंगलसूत्र के साथ ही अंगूठी की मांग भी बहुत अधिक है।

हल्के मंगलसूत्र ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, इस बार बाजार में कई तरह के डिजाइन हैं। अपनी पसंद का डिजाइन भी तैयार करा सकते हैं।

मंगलसूत्र की बड़ी रेंज
लाला काशीनाथ ज्वैलर्स के अच्युत चंद्र सेठ ने बताया​ कि मंगलसूत्र की बड़ी रेंज उपलब्ध है। महिलाएं अपनी पसंद का मंगलसूत्र भी डिजाइन करा सकती हैं।

लाला काशीनाथ ज्वैलर्स के अच्युत चंद्र सेठ

शिल्पा शेट्टी हाथ में ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र पहनती हैं यह भी पसंद किया जा रहा है। राशि वाले मंगलसूत्र भी महिलाएं पसंद कर रही हैं।

गोल्ड के मंगलसूत्र की सबसे ज्यादा मांग
वीजे ज्वैलर्स, कारगिल पेट्रोल पंप के ने बताया कि करवाचौथ पर गोल्ड के मंगलसूत्र की मांग सबसे अधिक है। मंगलसूत्र की बड़ी रेंज उपलब्ध है, राशि से लेकर महिलाओं की पसंद के छोटे आकार और डिजाइन के मंगलसूत्र तैयार किए जा रहे हैं।

करवाचौथ पर अलग डिजाइन का मंगलसूत्र
राज ज्वैलर्स, राजपुर चुंगी ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर अलग डिजाइन के मंगलसूत्र पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं लहंगे के हिसाब से भी मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं, इसलिए कई रेंज के मंगलसूत्र तैयार किए गए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती...

बिगलीक्स

Video News : ATS, Agra Unit arrest 45 year old Ravindra Kumar for leaking information to Pak ISI agent Neha, Honeytrap#Lucknow

लखनऊलीक्स,.. वीडियो न्यूज,.. आगरा से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नेहा से दोस्ती...

बिगलीक्स

TCS Manager Death Case Agra Video: Manav Sharma today 29th Birthday, Mother in Law & Sister in law arrest, Wife Nikita absconding#Agra

आगरालीक्स …Manav Sharma Birthday Today : आज मानव शर्मा का 29 वां...

बिगलीक्स

Agra News : Eight new PG Diploma course in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब आठ...

error: Content is protected !!