आगरालीक्स…आगरा की अरुन गोस्वामी तो नहीं रहीं, लेकिन इनकी आंखों से दो जिंदगियां होंगी रोशन. निधन के बाद परिजनों ने कराया नेत्रदान..
आगरा में पिछले कुछ समय से नेत्रदान को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। निधन के बाद उनके परिजन नेत्रदान की प्रक्रिया को पूरी करा रहे हैं। अब भावना एस्टेट, सिकंदरा की रहने वालीं श्रीमती अरुन गोस्वामी के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों की जिंदगियां रोशन होंगी। आज सोमवार को श्रीमती अरुन गोस्वामी के निधन पर इनके परिजनों ने हेल्प आगरा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन से नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने की अपेक्षा की।

हेल्प आगरा आफिस को दिये निर्देश पर एसएन के नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव व कोर्निया इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउन्सलर दीपक ने कार्निया प्राप्त की। नेत्रदान टीम में डा. महिपाल, मेरेन, अंशिका, अर्पित शामिल थे। नेत्रदान प्रभारी विजय बंसल व सह प्रभारी गिरधारी लाल भगत्यानी ने नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील करते हुये नेत्रदान के लिए 9319111000 पर संपर्क करने का निवेदन किया है।