आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सीएम पोर्टल पर सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गडढे की शिकायत का फर्जी निस्तारण करने पर कार्रवाई। सहायक नगर आयुक्त सहित तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि। ( Agra News : Fake disposal of 43 percent IGRS complaints)
मुख्यमंत्री एकीक्रत शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस पर लोग समस्याओं के संबंध में शिकायत करते हैं। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने के बाद रिपोर्ट लगानी होती है। इसमें खेल किया जा रहा था। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इसमें सामने आया है कि आगरा में 43 प्रतिशत शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया गया।
तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि
इस मामले में सहायक नगर आयुक्त, प्रभारी अधिकारी जन सुनवाई नगर निगम , जिला प्रचायतराज अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए हैं।