आगरालीक्स…आगरा में ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर बेचे जा रही थी नकली जींस पेंट. 400 की जींस 4 हजार में.
आगरा में नकली जींस पेंट बेचने का मामला सामने आया है. पुलिस ने थाना रकाबगंज स्थित शिवाजी मार्केट में एक दुकान पर ब्रांडेड कंपनियों के टैग लगाकर नकली जींस पेंट बेचने के आरोप में एक दुकानदार को अरेस्ट किया है जबकि दूसरा फरार है. ये लोग 400 वाली जींस को कंपनियों के टैग लगाकर 4 हजार रुपये में बेच रहे थे.

ये है मामला
जींस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने थाना पुलिस से शिकायत की कि शिवाजी मार्केट में लिवाइस और कैनन आदि ब्रांडेड कपंनियों के टैग लगाकर दुकानदार द्वारा नकली जींस बेची जा रही है. ये लोग 400 रुपये की जींस को टैग लगाकर 4 हजार में बेच रहे थे. इसकी जानकारी उन्हें एक कपड़ा व्यापारी ने दी. इस पर पुलिस ने शिवाजी मार्केट में दबिश दी. यहां कन्हैयालाल और शोभराज की कपड़े की दुकान है. पुलिस ने दुकानदार का माल जब्त कर लिया है. आरोपी दोनों चाचा—भतीजे हैं और दोनों लंबे समय से कपड़े बेच रहे थे. कन्हेयालाल को अरेस्ट कर लिया गया है.