आगरालीक्स…जीआरपी आगरा ने पकड़ा ऐसा शातिर जो संयुक्त सचिव सचिवालय का अधिकारी बनकर ट्रेनों में बिना टिकट करता था यात्रा
जीआरपी अनुभाग-आगरा के निर्देशन में चलती ट्रेनो एवं रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा इटावा एवं प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में ड्यूटीरत अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन सं0 12506 में बिना टिकट के यात्रा कर रहा है. नार्थ ईस्ट से एक्स की पैन्ट्री कार से CIT/CNB ग्रनजय कुमार गुप्ता की सूचना पर ट्रेन सं० 12506 नार्थ ईस्ट एक्स से 01 नफर संदिग्ध आरोपी बृजेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मुसही चरका टोला पोस्ट सहिजन कला थाना राबटर्सगंज जिला सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को नीचे उतारा गया.
अभियुक्त बृजेश कुमार उपरोक्त के कब्जे से कूटरचित फर्जी आई कार्ड संयुक्त सचिव सचिवालय उ0प्र0 शासन बरामद हुआ जिसको दिखाकर अभियुक्त ट्रेनों में बिना टिकिट के यात्रा करता था जो एक आपराधिक कृत्य है. अभि० को मा न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जाएगा.