आगरालीक्स…आगरा में बीएड प्रवेश परीक्षा में आगरा कॉलेज से पकड़ा गया फर्जी छात्र, जांच में जुटी पुलिस
बुंदेलखंड विवि द्वारा आगरा के 15 केंद्रों पर सुबह 9 से 12 और दोपहर में 2 से 5 बजे तक बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा में 7457 परीक्षार्थी शामिल होने थे. आगरा कॉलेज की अलग—अलग विंग में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
अपने भाई की जगह देता पकड़ा युवक
आगरा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्र की जगह उसका भाई परीक्षा देने पहुंच गया. परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने बायोमेट्रिक हाजिरी में शक होने पर जांच की. संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया था. युवक को थाना लोहामंडी पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अभी पूछताछ कर रही है.
1246 ने छोड़ी परीक्षा
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आगरा में 15 केंद्रों पर 7457 छात्र शामिल होने थे. इसमें से 6211 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए. 1246 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी.