Thursday , 4 June 2026
Home देश दुनिया Agra News: Famous poet Ramesh Muskan has been appointed as the Official Language Advisor to the Government of India…#agranews
देश दुनिया

Agra News: Famous poet Ramesh Muskan has been appointed as the Official Language Advisor to the Government of India…#agranews

524

आगरालीक्स…आगरा निवासी प्रसिद्ध हास्य-कवि रमेश मुस्कान बने भारत सरकार के राजभाषा सलाहकार. देश—विदेश में हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में है योगदान

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आगरा निवासी विश्व-विख्यात हास्य-कवि रमेश मुस्कान को राजभाषा सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया है। केन्द्र सरकार ने इसकी सूचना भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी करके दी है। विदित हो कि रमेश मुस्कान हिंदी काव्य मंचों पर लगभग तीन दशक से सक्रिय हैं तथा देश-विदेश में हिंदी को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान बेहद उल्लेखनीय हैं। हिंदी कविता की मंचीय परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु उन्होंने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समिति की स्थापना की। वर्तमान में यह संस्था कवियों की सबसे बड़ी संस्था के रूप में विख्यात है तथा कवि-सम्मेलनों के उत्थान में अपनी बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अपनी सरस हास्य-कविताओं के साथ-साथ श्री मुस्कान समकालीन परिदृश्यों पर अपनी बेबाक़ एवं धारदार व्यंग्य टिप्पणियों के लिए भी जाने जाते हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी कविताएँ बहुत चाव से सुनी जाती हैं। श्री मुस्कान भारत के अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक देशों में काव्य पाठ कर चुके हैं। अमेरिका , इंग्लैंड, रूस,कनाडा आदि देशों में उन्हें उत्कृष्ट काव्य के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। काव्य-मंचों पर उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ श्री मुस्कान हिंदी से जुड़े अन्य लोकोपकारी सामाजिक कार्यों में भी नियमित तौर पर अपना योगदान देते रहते हैं। क़ैदियों के भावनात्मक विकास की दिशा में कार्य करते हुए उन्होंने पूर्व में जेल विजिटर का दायित्व भी निभाया है। बीते दिनों नये कवियों के विकास हेतु प्रसिद्ध कवि डॉ॰ कुमार विश्वास द्वारा आगरा में केवीशाला के नाम से आयोजित काव्य-कार्यशाला में भी श्री रमेश मुस्कान मार्गदर्शक-समूह में उपस्थित रहे थे। भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में नियुक्त होने पर उनके शहर आगरा सहित समूचे साहित्य जगत में हर्ष की लहर है। देश विदेश के कई लोकप्रिय साहित्यकारों ने श्री मुस्कान को इस नए दायित्व के कुशल निर्वहन हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

CBSE Chairman Rahul Singh and Secretary Himanshu Gupta transferred

आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार...

देश दुनिया

Get your 10-year-old Aadhaar card updated; opportunity till June 14…#agranews

आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो तुरंत कराएं अपडेट. यूआईडीएआई...

देश दुनिया

Weather: Monsoon delayed. It will now reach Kerala after 7 days.

आगरालीक्स…मानसून में देरी. अब 7 दिन बाद केरलम पहुंचेंगा मानसून. श्रीलंका में...

देश दुनिया

Ice balls laced with alcohol were distributed for free to people in Chandigarh. Police arrested the accused

आगरालीक्स…अजब—गजब, चंडीगढ़ में लगा शराब का भंडारा. बर्फ के गोले में शरा​ब...

error: Content is protected !!