Thursday , 22 January 2026
Home एजुकेशन Agra News: Farewell given to class 12 students in Agra Public School Vijay Nagar
एजुकेशन

Agra News: Farewell given to class 12 students in Agra Public School Vijay Nagar

आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर में कक्षा 12 के स्टूडेंट्स को दी गई विदाई. रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर में कक्षा 12 के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन महेश शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यक्ष महेश शर्मा, सचिव अनिकेत शर्मा, उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, डॉ० आँचल शर्मा, अनामिका पुरी, जूही शर्मा, ऋचा शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड अनीता कपूर एवं प्रधानाचार्या पूनम माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थी जीवन के सभी पहलुओं को जीवंत किया गया।
अश्रुपूर्ण विदाई के समय सभी का मन भर आया। इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर अनीता कपूर, अकादमिक हेड श्रीमती अनुराधा शर्मा, सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हरिओम त्रिवेदी, आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह वर्मा, आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर की प्रधानाचार्या पूनम माहेश्वरी, NCC इंचार्ज शीला बहल उपस्थित रहे। मुहम्मद फैज़ान और सुनयना चंद्रा ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया। गगनदीप कौर, जया शर्मा, विकास गर्ग, अंकित गोयल एवं सौरव अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

एजुकेशन

Agra Local News: DM issued strict orders to private schools: Failure to accept admissions under the RTE Act will result in the cancellation of their accreditation…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में डीएम के प्राइवेट स्कूलों को सख्त आदेश. आरटीई के तहत...

एजुकेशन

Agra News: Essay writing competition on ‘Think Geeta, Live Geeta’ to be held in Agra schools…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में होगी ‘थिंक गीता, लिव गीता’ पर निबंध लेखन...

एजुकेशन

Agra News: Schools up to class 12 in Agra will remain closed till January 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों को लेकर आदेश आया. जानें बंद रहेंगे या खुलेंगे...

एजुकेशन

Agra News: Dr. BR Ambedkar University verify JS University Students Degree after Cabinate approves JS University liquidation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल में 10 साल पुरानी इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी को समाप्त करने...

error: Content is protected !!