Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Fatehabad of Agra will be named Sindoorpuram! Proposal in District Panchayat… Know why…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Fatehabad of Agra will be named Sindoorpuram! Proposal in District Panchayat… Know why…#agranews

364

आगरालीक्स…आगरा के फतेहाबाद का नाम होगा सिंदूरपुरम! जिला पंचायत में प्रस्ताव…जानें क्यों

जिला पंचायत अगरा की बोर्ड बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के आगामी विकास कार्यों एवं सेवा संकल्पों पर चर्चा की गई। बैठक्फ में तेहाबाद नगर और बादशाही बाग का नाम बदलने पर प्रस्ताव रखा गया। बताया गया कि सामूगढ में सन् 1658 में औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह पर जीत के बाद उस सामूगढ का नाम बदलकर फतेहाबाद रख दिया था। सदन प्रस्ताव करता है कि इस गुलामी के प्रतीक फतेहाबाद नगर व फतेहाबाद विधान सभा का नाम बदलकर भारत की जीत के प्रतीक ऑपरेशन सिन्दूर के नाम पर सिन्दूरपुरम् रख दिया जाए। वहीं सामूगढ़ में ही औरंगजेब ने गुलामी का प्रतीक बादशाही बाग बनाया था। बादशाही बाग का नाम ब्रहमोस मिसाइल के नाम पर व जगत पिता ब्रहमा जी के आशीर्वाद से यह सदन प्रस्ताव करता है कि बादशाही बाग का नाम बदलकर श्री ब्रहमाबाग कर दिया जाए।

महापुरुषों के नाम पर होंगे पार्कों के नाम
बैठक में जानकारी देते हुए अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत चिल्ड्रेन पार्कों का निर्माण कार्य विभिन्न स्थलों पर कर रही है। ये स्थल ग्रामीण क्षेत्र में कई जरूरतों को पूरा करेंगे। ये सभा स्थल के रूप में बच्चों के खेलकूद के लिये, तथा गाँवों में होने वाले उत्सवों के लिये स्थान की कमी की पूर्ति करेंगे। साथ ही इसके अन्दर वृक्षारोपण कर हरे-भरे लॉन बनाने का भी प्रस्ताव है। इन स्थलों के नाम महान विभूतियों के नाम से रखे जायेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को अपनी विरासत को समझने व उससे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। इन महान विभूतियों में महारानी आहिल्याबाई, महर्षि परशुराम, राणा सांगा, छत्रपति महाराज, महाराजा सूरजमल, डा० भीम राव अम्बेडकर, चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक मौर्य, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा अग्रसेन, निषादराज गुहा, स्वामी विवेकानन्द, महाराज मिहिर भोज, कर्पूरी ठाकुर, झलकारी बाई, लक्खीशाह बंजारा, शहीद क्रीडा स्थल का नाम रखा जायेगा। कुछ स्थानों पर महापुरुषों की मूर्तियाँ लगाने का भी प्रस्ताव है।

जिला पंचायत की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन के उपरांत सर्वसम्मति से चर्चा की गई।
भवन निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अनिवार्यता- जिला पंचायत द्वारा भवनों के निर्माण (३०० मीटर से ज्यादा) या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। तथा इसकी लगातार मॉनीटिरिंग जिला पंचायत द्वारा की जायेगी।
जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायतें, धरती को हरा-भरा बनाने के लिये अभियान चलाकर स्कूलों, निजी भवनों, खेतों सरकारी इमारतों, पार्कों आदि में एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जन-आन्दोलन बनाकर सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का विशेष अभियान चलायेगी।
जिला पंचायत सदस्य खारे पानी से मुक्ति के लिये विभिन्न स्थानों पर जिला पंचायत द्वारा आर.ओ. प्लान्ट सिस्टम का अधिष्ठापन कार्य कराया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिये विभिन्न स्थानों पर स्वस्छ भारत मिशन को गति देने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्नान घर, शौचालय पानी की व्यवस्था के सहित निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इस समय नई सड़कें बन रही हैं। कई जगह पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। सी०सी० व इण्टरलॉकिंग के कार्य, नाली, नालों का निर्माण कार्य त्वरित गति से कराया जा रहा है।

ग्रामीण खेल प्रोत्साहन पर जोर
ग्रामीण क्षेत्रो में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिये व युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बडोबरा खुर्द का मिनिस्टेडियम बनकर एक माह के अन्दर पूर्ण हो रहा है। इसका लोकार्पण ग्रामीण क्रिकेट लीग की शुरुआत कर कराने का प्रस्ताव है। साथ ही 2025-26 में एत्मादपुर मिनिस्टेडियम के अन्दर इन्डोर गेम्स के लिये एक एक हॉल, जैतपुर कलां व मेवली कलां में भी मिनिस्टेडियम बनाना प्रस्तावित है।

जिला पंचायत भूजल स्तर को बढाने के लिये नये जलाशय बना रही है। तथा पुराने जलाशयों को गहरा करने का कार्य कर रही है। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु उसके आस-पास के क्षेत्र का सौन्दर्गीकरण कर पेड़-पौधों से अच्छादित किया जायेगा। बैठने के लिये सीमेन्ट की बैचों की व्यवस्था की जायेगी।
पट्टी शेखूपुर में ग्रामीण क्षेत्र की सुविधा के लिये महर्षि परशुराम विश्राम स्थल का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है।

ताज महोत्सव की तर्ज पर होगा बटेश्वर मेला
जिला पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस वर्ष ताज महोत्सव की तर्ज पर प्रसिद्ध बटेश्वर मेले का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि इस मेले को भव्य-दिव्य व आलौकिक बनाने के लिए अपने सुझाव व अपनी सम्मानित भागेदारी दें। सोलर लाइटें लगाने की योजना को अन्तिम रुप दिया जा रहा है। कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा गाँवों के मुख्य स्थानों पर लाइटें लगाकर अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली योजना को मूर्त रुप दिया जा सके। महिला सशक्तीकरण को बढावा देने के लिये स्वयं सहायता समूह आर्थिक रूप से कमजोर व एस.सी. एस.टी. महिलाओं को जिला पंचायत उचित स्थानों पर दुकानें बनाकर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उमेश चंद्र, अभियंता देवेंद्र कुमार सहित जिला पंचायत और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!