आगरालीक्स…आगरा में मामूली विवाद में पिता—पुत्र और ताऊ को लाठी डंडों से पीटा…
आगरा में मामूली विवाद को लेकर पिता पुत्र और ताऊ को लाठी डंडों से पीट दिया. हमले में तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और जांच कर रही है.
ये है मामला
मामला फतेहाबाद के गांव कुतुकपुर गोला का है. यहां रहने वाले रोहित ने बताया कि वह गांव में ही चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गया था. यहां एक चारपाई बिछी थी जिस पर वह बैठ गया लेकिन गांव का ही एक व्यक्ति् चारपाई पर बैठने को लेकर गाली गलौज करने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे पीट दिया.
रोहित ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी तो रोहित के पिता और ताऊ मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी झगड़े का कारण पूछा तो उन पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया. सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है.