आगरालीक्स….आगरा के गंगेगौरी बल्केश्वर में हुआ मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश…
मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ ने आगरा के कमलानगर स्थित कर्मयोगी एंक्लेव के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ मंगल विहार कर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शालीमार एन्क्लेव,कमला नगर चौराहा,बल्केश्वर चौराहा,होते हुए श्री 1008 सर्वतोभद्र जिनालय के भूमि शिलान्यास में मंगल सानिध्य में प्रदान करने हेतु श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर गंगेगौरी बाग बल्केश्वर पर पहुंचे।
बल्केश्वर सकल जैन समाज ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया। मंगल अगवानी के बाद उपाध्यायसंघ ने मन्दिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए। इस दौरान सर्वतोभद्र जिनालय परिवार बल्केश्वर एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज ने उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए भक्तों को नवीन मंदिर के महत्व को समझाया|
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि समाधिस्थ सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं गणाचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा के ग्रेटर कमला नगर स्थित बल्केश्वर में प्रथम बार श्री 1008 सर्वतोभद्र जिनालय का निर्माण होने जा रहा है। जिसके लिए 10 मई को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आगरा के बल्केश्वर स्थित न्यू आदर्श नगर के गंगेगौरी पार्क में भूमि शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा।” जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पंडित संदीप जैन शास्त्री मेहगांव वाले के कुशल निर्देशन में भूमि शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न करेंगे।
इस आयोजन को लेकर सर्वतोभद्र जिनालय परिवार बल्केश्वर आगरा एवं ग्रेटर कमला नगर सकल जैन समाज व्यवस्थाओं में जुटी गई है। इस कार्यक्रम को लेकर आगरा की समग्र जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर रजत जैन,पंकज जैन,सचिन जैन,पारस जैन,अभिषेक जैन,राजेन्द्र जैन एडवोकेट,कमल जैन,राजकुमार जैन गुड्डू,सुरेश पांड्या,राजू गोधा,संजू गोधा,समस्त बल्केश्वर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।