Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Female clerk caught red-handed taking bribe of Rs 45 thousand from Hathras CMO office. Case registered against CMO also…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Female clerk caught red-handed taking bribe of Rs 45 thousand from Hathras CMO office. Case registered against CMO also…#agranews

226

आगरालीक्स…आगरा विजिलेंस टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेती महिला​ लिपिक रंगेहाथ पकड़ी. हाथरस सीएमओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज. आगरा में भी खलबली. जानें क्या है पूरा मामला

आगरा की विजिलेंस टीम ने हाथरस के सीएमओ कार्यालय में तैनात महिला लिपिक को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों अरेस्ट किया है. पकड़े जाने के बाद महिला लिपिक ने कहा कि 40 हजार रुपये रिश्वत के लिए मुख्य चिकित्सक अधिकारी ने मांगे थे और 5 हजार रुपये उसने खुद के लिए लिए. इस पर विजिलेंस ने हाथरस सीएमओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है.

जानें क्या है मामला
सीएचसी मुरसात में नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश विमल तैनात हैं. ननकेश​ विमल ने आगरा विजिलेंस टीम को शिकायत की थी. शिकायत में उनहोंने कहा था कि वर्ष 2023 के माह सितंबर, अक्टूबर, नवंबर का वेतन रुका हुआ है. पांच साल से एरियर भी नहीं मिला है. पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे पैसे की जरूरत थरी जिसके लिए वह वेतन और एरियर भुगतान के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहा था लेकिन भुगतान करने के लिए टालमटोल किया जा रहा था और भुगतान करने के लिए सीएमओ कार्यालय में तैनात महिला लिपिक मधु भाटिया द्वारा 45 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं.

आगरा विजिलेंस टीम द्वारा इस मामले की जांच की गई तो जांच में मामला सही पाया गया. आज लिपिक मधु भाटिया ने तय की गई रिश्वत की धनराशि 45 हजार रुपये लेकर ननकेश विमल को सीएमओ कार्यालय के निकट बुलाया. जैसे ही रकम का पैकेट मधु ने लिया तभी विजिलेंस टीम ने वहां पहुंचकर उसे रंगेहाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार महिला लिपिक मधु भाटिया ने बताया कि इसमें 40 हजार रुपये सीएमओ व पांच हजार रुपये स्वयं के लिए वरिष्ठ सहायक द्वारा मांगे गए थे. महिला लिपिक और पीड़ित के बयानों के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी मंजीत सिंह को भी आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

कोमा में है पत्नी, इलाज के लिए नहीं हैं पैसे
नेत्र परीक्षण अधिकारी व पीड़ित ननकेश विमल ने बताया कि कुछ सालों पहले पत्नी का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वह कोमा में है. पत्नी के इलाज के लिए पैसे तक नहीं हैं. मेरी पत्नी सादाबाद सीएचसी पर स्टाफ नर्स के तौर पर तैनात थी. ननकेश ने यह भी बताया कि वह मेडिकल लीव पर रहा था. उस दौरान का वेतन रुका हुआ है और करीब 3.50 लाख रुपये वेतन व एरियर का भुगतान बकाया है. कई बार भुगतान निकालने के लिए गुहार लगाई थी लेकिन हर बार पैसे की डिमांड हो रही थी. परेशान होकर इसकी शिकायत विजिलेंस से की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!