आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में विकसित होने जा रही अटलपुरम के लिए छह में से दो कंपनियां ही रह गई हैं, 138 हेक्टेयर में अटलपुरम को विकसित करने के लिए किसी एक कंपनी को काम दिया जाएगा। ( Agra News: Fight between two Companies for Atalpuram development#Agra)
ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जानी है। इसके लिए खुली निविदा आमंत्रित की गईं थी, इसके लिए बैंगलूरू, हेदराबाद, दिल्ली, गाजियाबाद की छह कंपनियों ने आवेदन किया था। इसमें से चार कंपनियां बाहर हो गई हैं अब दो कंपनियां बची हैं। इन कंपनियों में से किसी एक कंपनी को अटलपुरम विकसित करने का काम दिया जाएगा। अटलपुरम के पहले चरण में तीन सेक्टर को विकसित कर प्लाट का आवंटन किया जाएगा।
35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन, आठ हजार आवासीय प्लाट ( New Township Atalpuram plot rate)
अटलपुरम टाउनशिप में 11 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन 11 सेक्टर में आठ हजार आवासीय प्लाटों की बिक्री की जाएगी। इसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एचआईजी और एमआईजी प्लाट की बिक्री की जाएगी। 1500 व्यावसायिक प्लाट भी होंगे, इसमें मार्केट और मॉल बनाए जा सकेंगे। जबकि 100 प्लाट सार्वजनिक सुविधाओं के लिए होंगे। प्लाट की कीमत 30 से 35 हजार रुपये वर्ग मीटर होगी।
फाइव स्टार होटल बनेगा
आगरा विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित अटलपुरम-ककुआ भांडई आवासीय योजना में सार्वजनिक सुविधाओं, व्यवसायिक हेतु निर्धारित भूखण्ड पर कन्वेंशन सेन्टर के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. संबंधित एजेंसी द्वारा बैठक में कन्वेंशन सेंटर कम होटल काॅमप्लेक्स की मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूरी जानकारी दी गयी. कन्वेंशन सेंटर तीन मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें हाॅल, मीटिंग रूम, वीआईपी लाउंज, एडमिन ऑफिस और पार्किंग होगा. बैंकट हाॅल के रूप में दूसरी बिल्डिंग बनाई जाएगी. यह भी तीन मंजिला होगी. इसमें एक बड़े ऑडिटोरियम, दो हाॅल और वीआईपी टाॅप फ्लोर होगा. इसके अलावा एक फाइव स्टार होटल भी बनाया जाएगा. इस बहुमंजिला होटल में लगभग 500 कमरें होंगे.