आगरालीक्स…आगरा में क्लीनिक संचालक के घर मारपीट और फायरिंग. बच्चे के नामकरण की पार्टी में दबंगई
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शनिवार रात को एक क्लीनिक संचालक के घर में मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. घर में बच्चे के नामकरण की पार्टी चल रही थी तभी उल्टी पत्तल परोसने पर गुस्साए दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर डाली और पथराव व फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पांच लोग नामजद हैं.
ये है पूरा मामला
सती नगर में रहने वलो छोटेलाल गौतम एक क्लीनिक के संचालक हैं. शनिवार को उनके पड़ोस में रहने वाले सोनू के घर में बच्चे के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था. इसमें छोटैलाल और उनके बेटे प्रशांव व नितेश गौतम भी गए थे. रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस में ही रहने वाले प्रवेश और उसके साथी यहां खाना खा रहे थे जबकि नितेश और प्रशांत खाना परोस रहे थे.

बताया जाता है कि गलती से नितेश ने प्रवेश के सामने पत्तल उल्टी रख दी. इस पर प्रवेश और उसके साथियों ने नितेश के साथ मारपीट कर डाली. बचाव करने आए प्रशांत की भी पिटाई कर दी. इस पर नितेश और प्रशांत वहां से घर आ गए. बताया जाता है कि कुछ देन बाद प्रवेश अपने भाइयों, बेटों व अन्य परिचितों को साथ लेकर नितेश और प्रशांत के घर पहुंच गए और उनके हाथ में लाठियां थीं. घर में घुसकर उन्होंने मारपीट व तोड़फोड़ की और छोटेलाल को भी पीट डाला. यही नहीं इसके बाद चार राउंड हवाई फायर कर वहां से भाग गए.
घटना में नितेश ने प्रवेश और उसके भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है.