आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सड़क किनारे फेंकी गई नवजात बेटी की जान बच गई है, उसे गोद लेने के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। एसएन में महिला पुलिस बेटी की देखरेख में जुटी हुई हैं। ( Agra News: New Born Baby found road side recovering from infection#Agra)
आगरा के खंदौली के जलेसर रोड पर रविवार शाम को कोई नवजात बेटी को कपड़े में लिपेट कर फेंक गया था, स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। नवजात को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। वजन कम और फेंफड़ों में संक्रमण होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
आक्सीजन हटाई गई, गोद लेने के लिए लोग कर रहे संपर्क
नवजात की तबीयत में सुधार होने पर बुधवार को आक्सीजन हटा दी गई, वजन बढ़ाने के लिए भी सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं। नवजात की तबीयत में सुधार है और महिला पुलिस कर्मी तीमारदारी कर रहीं हैं। बच्ची ठीक होने पर चाइल्ड केयर वेलफेयर सोसाइटी उसे अपने साथ ले जाएगी, इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। वहीं, गोद लेने के लिए भी तमाम लोग संपर्क कर रहे हैं। मगर, जिला कल्याण समिति के द्वारा गोद लेने की प्रक्रिया की जाती है, जो भी लोग बच्ची को गोद लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं उन्हें बताया जा रहा है कि इस तरह से किसी को गोद नहीं लिया जा सकता है।