आगरालीक्स… आगरा के एक बड़े हास्पिटल के संचालक सहित चार पवर मुकदमा, आईवीएफ से गर्भधारण के लिए गई युवती ने लगाए गंभीर आरोप।
आगरा के मधुनगर की रहने वाली प्रियंका ने कोर्ट के माध्यम से थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 17 अक्टूबर 2020 को वह गर्भधारण के लिए इलाज कराने रवि वुमन हॉस्पिटल कई, यहां डॉ. रजनी पचौरी और डॉ. पल्लवी भटनागर से परामर्श लिया। उन्हें बताया कि आईवीएफ का 2.70 लाख रुपये का पैकेज है और आईवीएफ से गर्भधारण के लिए तीन चांस दिए जाएंगे, उन्होंने 2.70 लाख रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि पहली बार गर्भधारण न होने पर दूसरी बार गर्भधारण के लिए पैकेज में कहा गया था इसके बाद भी पैसे जमा कराए गए, गर्भपात किया गया। इस तरह करीब 10 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
धोखाधड़ी, गर्भपात सहित अन्य धाराओं में मुकदमा
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में रवि वूमेन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रवि मोहन पचौरी, डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. पल्लवी भटनागर और एकाउंटेंट अंशुल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, गर्भपात कराने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीएमओ की जांच में क्लीन चिट
इस मामले में रवि वूमेन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रवि मोहन पचौरी का कहना है कि इस मामले में सीएमओ द्वारा जांच कराई जा चुकी है, टीम ने सभी आरोप निराधार बताए थे, पुलिस की जांच में भी यह सामने आ जाएगा।