आगरालीक्स …Agra News: एडीए के बाबू की आय 78 लाख और 1.91 करोड़ रुपये किए खर्च।आय से अधिक संपत्ति में मुकदमा दर्ज। भ्रष्टाचार सहित विजिलेंस में शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर जानें। ( Agra News: FIR Lodge against Retire clerk in Vigilance Agra Sector for disproportionate assets#Agra )
आगरा के आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए से रिटायर बाबू हरिओम शर्मा निवासी इंद्रापुरम सदर के खिलाफ तीन साल पहले आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। इस मामले में 22 जून 2022 को शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए, खुली जांच के बाद 28 फरवरी को शासन को रिपोर्ट भेजी गई।
78 लाख की आय और 1.91 करोड़ किए खर्च
विजिलेंस की जांच में सामने आया कि बाबू हरिओम शर्मा ने अपने कार्यकाल में वैध स्रोतों से 7883292 रुपये की आय की, जबकि अपने भरण पोषण और संपत्ति इकटठा करने पर 27025544 रुपये खर्च किए। इस तरह उन्होंने अपनी आय से 1.91 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किए गए। इस आय के स्रोत के बारे में हरिओम शर्मा से जानकारी मांगी गर्ठ लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आय से अधिक संपत्ति में दोषी पाए जाने पर रिटायर बाबू हरिओम शर्मा के खिलाफ विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भ्रष्टाचार संबंधी कर सकते हैं शिकायत
एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा के अनुसार कोई भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत कर सकता है इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 9454401864 पर शिकायत की जा सकती है।