आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह सुबह 4 एमएम बारिश, जमीन धंसने से हुए गड्ढे में तीन लोग गिरे। ( Agra News: Three falls in pit after land collapse due to rain in Agra#Agra )
आगरा में सोमवार सुबह से ही तेज बारिश हुई, कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़क और कॉलोनी में भी जलभराव हो गया। ऐसे में कालिंदी विहार में एक निर्माणाधीन मकान के सामने बारिश से सड़क धंस गई, इससे गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढे में में एक युवक गिर गया।
युवक को बाहर निकालने में दो लोग और गिरे
युवक के गड्ढे में गिरने पर स्थानीय लोग आ गए, गड्ढे में गिरे युवक को बाहर निकालने में जुटे एक के बाद एक दो युवक और गिर गए। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को रस्सी डालकर बाहर निकाला। जिस जगह सड़क धंसी है वहां गहरा गड्ढा हो गया है।