आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फ्लिपकार्ट स्टोर से पार्सलों की चोरी कर रहे पूर्व कर्मचारी पर मुकदमा। बिलिंग सस्पेंड करने के बाद करता था खेल। ( Agra News: FIR Lodge for Parcel theft from Flipkart store#Agra )
आगरा में सिकंदा स्थित वालमार्ट इंडिया के फ्लिपकार्ट स्टोर से पार्सलों की चोरी हो रही थी। कंपनी के प्रतिनिधि आरके शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, कंपनी का पूर्व कर्मचारी पद का दुरुपयोग कर रहा था, बिलिंग सस्पेंड के अधिकार का दुरुपयोग कर पार्सलों को बिना अनुमति के फ्लिपकार्ट स्टोर से बाहर निकाल देता था।
नोटिस देने पर नौकरी छोटी
आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों की लॉग इन आईडी का गलत इस्तेमाल कर स्टोर से आठ लाख रुपये से अधिक का माल चोरी कर लिया। नोटिस देने पर नौकरी छोड़ दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।