आगरालीक्स….. आगरा में एक्सप्रेस वे के पास कार में युवती को बंधक बनाकर रेप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती स्कूल में कार्यरत है। वह सोमवार सुबह आठ बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली, सड़क पर ईको गाड़ी खड़ी हुई थी। स्कूल जाने के लिए युवती ईको गाड़ी में बैठ गई। युवती का आरोप है कि ईको गाड़ी में पहले से ही बदशाह की मढैया निवासी सूरज, नगला मावई निवासी पिंका और मनोज बैठे हुए थे। पिंका गाड़ी चला रहा था, युवती का आरोप है कि ईको में उसे बंधकर बनाकर बटेश्वर ले गए।

यमुना एक्सप्रेस वे के बाद कार में किया रेप
युवती का आरोप है कि सोमवार रात को आठ बजे तीनों ने शराब पी, इसके बाद मनोज वहां से चला गया। युवती को कार में बिठाकर एक्सप्रेस वे पर ले गए। एक्सप्रेस वे पर यमुना नदी के पास लुहारी गांव के जंगल में ले जाकर सूरज ने रेप किया। मंगलवार की सुबह फिरोजाबाद मार्ग पर बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। युवती अपने घर पहुंची, परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर आलोक कुमार का मीडिया से कहना है कि सूरज, पिंका और मनोज के खिलाफ बंधक बनाकर रेप करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।