आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में एमबीए की छात्रा को युवक ने व्हाटस एप पर अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मैसेज, महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत, मुकदमा दर्ज। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: FIR lodged for sending compromised Whatsapp massage to MBA girl student#Agra)
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा एमबीए कर रही है, एमबीए में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करते समय बोदला के रहने वाले गौरव वर्मा से मुलाकात हुई। आरोप है कि पांच सितंबर को 12 बजे गौरव वर्मा ने अपने व्हाटस एप नंबर से एमबीए की छात्रा के मोबाइल पर व्हाटस एप मैसेज भेजा। अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, छात्रा से अवैध रुप से सेक्स करने की मांग की।
महिला हेल्प लाइन नंबर पर की शिकायत
अगले दिन छह सितंबर को एमबीए की छात्रा ने महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर पूरी घटना की जानकारी दी। इस मामले में छात्रा के परिजनों के द्वारा थाना सिकंदरा में गौरव वर्मा की व्हाटस एप चैट के साथ तहरीर दी। थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।
महिला हेल्प लाइन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
व्हाटस एप पर कोई अश्लील मैसेज करता है, फोन पर अश्लील बातें करता है या महिला अपराध से संबंधित कोई समस्या है तो महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर शिकायत कर सकते हैं।