आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दुकान में शराब पी रहे युवकों को टोकने पर आबकारी विभाग के सिपाहियों को लाठी डंडे से पीटा, सिपाही की वर्दी फटी, वीडियो हो रहा वायरल। पुलिस मारपीट करने वालों की धरपकड़ में जुटी हुई है। ( Agra News: Aabkari Constable beaten for stopping youth drinking alcohol in Shop#Agra)
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सुमन सिसौदिया अपने साथ सिपाही अमित और राजकमल के साथ हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। एत्मादपुर हाईवे के सर्विस रोड पर शराब के ठेके के बगल में पकौड़े की दुकान पर लोग शराब पी रहे थे, लोगों से दुकान पर शराब पीने से मना किया।
लाठी डंडों से आबकारी सिपाही को पीटा, वीडियो हो रहा वायरल
आरोप है कि दुकान में शराब पीने से रोकने पर दुकान दार और लोगों ने दोनों आबकारी पुलिस कर्मियों को घेर लिया। लाठी डंडों से उन्हें पीटा, इससे सिपाही के आंख में चोट लग गई, वर्दी भी फट गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में लाठी डंडे से युवक दोनों आबकारी सिपाही को पीट रहे हैं और आबकारी निरीक्षक उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं। इस मामले में सिपाही द्वारा 10 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है, पुलिस मारपीट करने वालों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो से लिया गया फोटो