आगरालीक्स… Agra News : आगरा में डीएपी, उर्वरक वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने पर होगा मुकदमा।
डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने खन्दौली और अच्छनेरा की ग्रामीण सहकारी समितियों एवं व्यक्तिगत उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। ( Agra News : FIR May lodge for over rating on DAP in Agra )
श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स, खन्दौली, श्री बॉके बिहारी ट्रेडर्स, खन्दौली, सहकारी समिति लिमिटेड, सैमरा, खन्दौली तथा सहकारी समिति बडागॉव, पैंतर खेडा, खन्दौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर का ई पॉस मशीन में उपलब्ध डाटा का मिलान कराया गया, जिसमें कोई अन्तर नही पाया गया तथा बिक्री रजिस्टर में क्रेता का सिर्फ आधार कार्ड नम्बर अंकित होन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह को तत्काल सभी सम्बन्धित बिक्रेताओं को आधार कार्ड नम्बर के साथ-साथ मोबाइल नम्बर अंकित कराने तथा खतौनी की छायाप्रति भी प्राप्त करने सम्बन्धी पत्र निर्गत किये जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचिव, सहकारी समिति को निर्देश दिये कि किसानों की उर्वरक मांग के साथ ही भुगतान भी जल्द से जल्द करायें ताकि मांग के अनुरूप उर्वरक भेजा जा सके तथा किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध हो सके। ग्राम हाजीपुर में अतिरिक्त एक मीट्रिक टन की मांग की गई है, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी का निर्देशित कर दिया गया है कि जल्द से जल्द आपूति सुनिश्चित कराई जाये।