आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने के बाद लगी आग, परिवार ने कूद कर बचाई जान। पीछे से आ रही कार में ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोग घायल।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद में किलोमीटर 24 पर लखनऊ से नोएडा जा रहे परिवार की कार को चला रहे गौड़ सिटी नोएडा एक्सटेंशन निवासी योगेंद्र ने आगे ट्रक को देख ब्रेक लगाए। इससे कार के आगे के हिस्से में आग लग गई, आग की लपटें तेज होने पर ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए और कार से कूदकर जान बचाई।
दो लोग हादसे में घायल
इसी कार के पीछे ईको गाड़ी आ रही थी, उसने ब्रेक लगाए तो पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए उन्हें एसएन में भर्ती कराया गया।