आगरालीक्स आगरा के अस्पताल की किचन में सिलिंडर का पाइप निकलने से लगी आग, धुआं भरने पर बाहर निकल आए मरीज और तीमारदार।
आगरा के एमजी रोड स्थित छह मंजिला विम्स हॉस्पिटल के लोअर ग्राउंड फ्लोर पर किचन है, इसके पास ही पार्किंग का रास्ता है। सोमवार शाम को कर्मचारी किचन में चाय बना रहा था, चूल्हे में लगा सिलिंडर का पाइप निकल जाने से आग लग गई, इससे किचन में रखा सामान जल गया और धुआं फैलने लगा।
फायर सिस्टम से आग पर पा लिया काबू
धुआं फैलने पर अस्पताल से मरीज और तीमारदार बाहर निकल आए। वहीं, आग लगने से अस्पताल का फायर सिस्टम चालू हो गया। वाटर स्प्रिंकलर से पानी निकलने लगा। अस्पताल के मैनेजर आशीष गुप्ता का मीडिया से कहना है कि कर्मचारियों ने फायर सिस्टम से समय रहत आग पर काबू प लिया गया, एहतियातन फायर बिग्रेड को सूचना दी गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि किचन में गैस रिसाव से आग लगी थी।