आगरालीक्स…Agra News: आगरा के मैरिज होम में लगी आग, शाहगंज में साड़ी शोरूम में आग से मची अफरा तफरी। ( Agra News: Fire break out in Marriage home & Sadi Showroom in Agra, Video#Agra)
आगरा में फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के पास शिव मंगल मैरिज होम है। गुरुवार रात को मैरिज होम से आग की लपटें उठने पर आस पास के लोग आ गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, दमकल कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
आग के कारणों की जांच की जा रही है।
साड़ी शोरूम में आग से मची अफरा तफरी
शाहगंज के घने बाजार में विनय नगर बोदला के रहने वाले विजय कर्मचंदानी का बिंदिया साड़ी शोरूम है। गुरुवार दोपहर में पहली मंजिल से धुआं उठने पर शोरूम संचालक का बेटा आकाश और कर्मचारी पहुंच गए। आग की लपटें तेज होने पर अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती गईं और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, बिजली बंद करने के साथ ही उस हिस्से को भी बंद कर दिया गया था, लाखों का नुकसान हुआ है।