आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में दुकानों लगी भीषण आग में एक्सयूवी, ईको कार सहित कई वाहन जले, दिन में हुई थी सगाई।
आगरा के शिव नगर, नरीपुरा शाहगंज में के रहने वाले युनूस खान की चार प्रोविजनल स्टोर की दुकानें हैं। शनिवार को यूनूस के भाई शाहरूख और अब्दुल की सगाई थी, सगाई समारोह के बाद रात में सभी लोग सोने चले गए। शनिवार देर रात प्रोविजनल स्टोर में आग लग गई, आग की लपटें इतनी तेज थी एक के बाद एक दो दुकानों में आग फैल गई। रात तीन बजे अब्दुल की आंख खुली तो दुकानों से आग की लपटें उठती देख शोर मचा दिया। परिजनों के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए। वहां खड़ी एक्सयूवी और ईको कार भी आग की चपेट में आ गई, इसके बाद आग ने विकराल रूप से ले लिया और ई रिक्शा को भी चपेट में ले लिया। ( Agra News: Fire break out in shops in Agra, XUV & three other vehicle burnt)
कार सहित अन्य सामान जलकर राख
आग की लपटें तेज होने के कारण स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में आग की लपटों से दुकान और घर घिर गया। घर के अंदर से लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और देखते ही देखते लोगों की आंखों के सामने कार सहित अन्य सामान जलकर रखा हो गया। दमकल कर्मियों ने करीब ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया।