आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पेपर कप का रामैटेरियल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बेकाबू होने पर फैक्ट्री से कारोबारी और मजदूर सुरक्षित बाहर निकले। ( Agra News: Fire breakout in Paper Cup Row Material Factory in Agra#Agra )
आगरा के कमला नगर के रहने वाले कारोबारी अनिकेत गुप्ता की सदर के गांव तरफरा में पेपर कप के रॉमैटेरियल बनाने वाली फैक्ट्री है। मंगलवार शाम पौने चार बजे फैक्ट्री के लाइट रूम के पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं।
कारोबारी और मजदूर सुरक्षित बाहर निकले
जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय कारोबारी अनिकेत गुप्ता सहित नौ मजदूर फैक्ट्री में थे, उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज होती गईं। आग बेकाबू होने पर अनिकेत और मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।