आगरालीक्स…संजय प्लेस में कपड़े के शोरूम में लगी आग. मच गई अफरातफरी
आगरा के संजय प्लेस में आज कपड़ों के एक शोरूम में आग लग गई. जीजी नर्सिंग होम के सामने स्थित इस शोरूम में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग से शोरूम के आसपास अफरातफरी म गई. ग्राहकों, कर्मचारियों समेत शोरूम में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया.
संजय प्लेस में फायर स्टेशन के सामने पूरन चंद एंड संस के नाम से कपड़े का शोरूम हैं. शाम करीब साढ़े चार बजे प्रथम तल पर बने शोरूम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. इससे पूरी बिल्डिंग में भगदड़ मचने लगी. सभी लोग बाहर निकलने लगे और चिल्लने लगे. सूचना पर सामने से फायर सर्विस मैन आ गए और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए. सीएफओ भी मोके पर पहुंच गए. रोड को बंद कर दिया गया है.