आगरालीक्स…आगरा के यमुना किनारा रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस में लगी आग. फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी. यमुना किनारा रोड पर लगा लंबा जाम
आगरा के यमुना किनारा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग लग गई है. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हैं. इसके कारण यमुना किनारा रोड पर लंबा जाम भी लग गया है. आग किस कारणों से लगी है,ये पता नहीं चल सका है. लेकिन आग की लंबी लंबी लपटें उठ रही थीं और काफी नुकसान होने की संभावना जताई गई है.
यमुना किनारा रोड पर गुर्जर ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है. यहां आज दोपहर को किसी कारणवश आग लग गई. आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी. इसकी सूचना दमकल को दी गई तो स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए हैं. आग बुझाई जा रही है.