आगरालीक्स ….आगरा में पालतू डॉगी के बीच हुई लड़ाई में चली गोली, मची खलबली, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में सुशील कुमार रहते हैं, इसी कॉलोनी में किराए पर नितिन शर्मा रहते हैं। नितिन शर्मा पर जर्मन शेपर्ड डॉगी है और सुशील कुमार के घर पर एक देसी डॉगी और एक पामेलियन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुशील कुमार की बेटी अपने डॉगी को लेकर दूध लेने गई थी, उसी समय नितिन शर्मा अपने जर्मन शेपर्ड डॉगी को घुमा रहे थे।

डॉगी के बीच में लड़ाई
इसी बीच सुशील कुमार की बेटी के हाथ से डॉगी छूट गया, वहां नितिन शर्मा का जर्मन शेपर्ड घूम रहा था। दोनों के बीच लड़ाई हो गई, डॉगी के बीच लड़ाई के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सुशील कुमार का आरोप है कि नितिन शर्मा उनके घर आ गए और फायरिंग कर दी जिससे वे बाल बाल बच गए। नितिन शर्मा का कहना है कि सुशील कुमार पक्ष के लोग उनके घर आ गए थे अपने बचाव में उन्हें गोली चलानी पड़ी।
मची खलबली
गोली चलाने पर कॉलोनी के लोग आ गए, पुलिस को सूचना दे दी, सुशील कुमार ने तहरीर दी है, पुलिस जांच में जुटी है।
फोटो सोशल मीडिया