आगरालीक्स…. आगरा में भारत और संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के साथ व्यापार को लेकर पहला सम्मेलन हो रहा है। इसमें यूएई सरकार का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा।

एसोसिएट चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया यानी एसोचौम ने लद्यु उद्योग यानी एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए यूएई के साथ गठबंधन किया है। इसके तहत पहला सम्मेलन आगरा में होने जा रहा है।
चार जुलाई को सम्मेलन
भारत और यूएई के बीच व्यापारिक गठबंधन के लिए पहला सम्मेलन चार जुलाई को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शीर्ष उद्योग निकाय, शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल और यूएई सरकार का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा।