आगरालीक्स …..आगरा में सात घंटे में हुई रिकॉर्ड 33.4 एमएम बारिश, इस साल आगरा में मानसून की झमाझम बारिश का बन सकता है रिकॉर्ड। जानें क्या है आईएमडी का पूर्वानुमान।
आगरा में शनिवार रात आठ बजे बारिश शुरू हुई, कुछ देर तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। रात दो बजे तक बारिश हुई, कई क्षेत्रों में एक घंटे से अधिक तेज बारिश हुई। मानसून की दूसरी बारिश में सात घंटे में आगरा में 33.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले शुक्रवार को आगरा में 22 एमएम से अधिक बारिश रिकार्ड हुई थी।
मानसून की बारिश का टूट सकता है रिकॉर्ड
आगरा में औसत 750 एमएम बारिश होती है, आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस बार तेज बारिश होगी। मानसून की बारिश का आगरा में नया रिकार्ड बन सकता है। मानसून की बारिश जुलाई से सितंबर तक होती है।

नौ जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी ने नौ जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आगरा में नौ जुलाई तक बारिश हो सकती है। तीन जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
बारिश में जलभराव के साथ बिजली की समस्या
मानसून की बारिश शुरू होते ही जलभराव की समस्या होने लगी है। बारिश से जगह जगह जलभराव हो रहा है। इसके साथ ही बिजली की समस्या आने लगी है। बारिश में बिजली कटौती के साथ फाल्ट हो रहे हैं, इसके साथ ही वॉल्टेज कम होने की शिकायतें आने लगी हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
04-Jul 28.0 36.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Jul 28.0 37.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
06-Jul 25.0 37.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
07-Jul 26.0 34.0 NA
08-Jul 25.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
09-Jul 25.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm