Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: First sensor Traffic Track for test of Driving licence open in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: First sensor Traffic Track for test of Driving licence open in Agra#Agra

558

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सेंसरयुक्त ट्रैफिक ट्रैक पर टेस्ट होाग, खुला सेंटर, इस तरह होगा टेस्ट। ( Agra News: First sensor Traffic Track for test of Driving licence open in Agra#Agra )


मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निजी क्षेत्र में संचालित होने वाले 9 प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसीएस) में से आगरा में सिकंदरा में सिकंदरा के अरतौनी में दो एकड़ में वरदान प्रत्यायन प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, आगरा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू हो गया है। इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, हरदोई, पीलीभीत, गाजियाबाद, रामपुर, सहारनपुर और गाजीपुर में ट्रैक बन रहे हैं।अरतौनी स्थित इस सेंटर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक बनाए गए हैं। लोगों को डीएल के लिए सेंसरयुक्त ट्रैफिक ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि आगरा में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की बहुत आवश्यकता थी। सरकार का प्रयास है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और सुगम यातायात चल सके, इस दिशा में इस सेंटर का संचालन एक सराहनीय पहल है।


ये होंगे टेस्ट
ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए विभिन्न टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदक को पहला टेस्ट पैरलर पार्किंग, दूसरा टेस्ट प्रेडियेंट (ओबरब्रिज), तीसरा टेस्ट 8 शेप और चैथा टेस्ट एस शेप में गाड़ी को बैक करके पास करना होगा। इसके लिए ड्राइविंग ट्रैक पर 60 सेंसर युक्त कैमरों की निगरानी में 4 स्टेप में टेस्ट होगा। साथ ही अतिरिक्त 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगे है जो परिसर में आने जाने वालों को देखेंगे। ड्राइविंग टेस्ट एआरटीओ/आरआई की निगरानी में होगा।
दो एकड़ में बनाया गया ट्रैक
सिकंदरा के अरतौनी में दो एकड़ में वरदान प्रत्यायन प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, आगरा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तैयार किया गया है। इसमें ड्राइविंग सेमुलेटर के अलावा लर्निंग टेस्ट देने के लिए लैब, नए विद्यार्थियों को समझाने, पढ़ाने के लिए वर्कशॉप, क्लास रूम के अलावा डाइविंग टैक भी बनाए गए हैं। सेंटर तकनीकी रूप से विकसित है जिसमे प्रशिक्षण टेक्निकल अनुदेशक की उपस्थिति में दिया जाएगा। सेंटर पर हैवी और हल्के वाहनों के लिए अलग अलग सेम्युलेटर व्यवस्था है। सेंटर पर प्रत्येक श्रेणी मोटर साइकिल, ई-रिक्शा, कार व ट्रक के लिये व्यवस्था है। शैलेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा जोन, मयंक ज्योति, डीटीसी जोन, आगरा, अरूण कुमार, आरटीओ (प्रशा०) आगरा, अनिल कुमार सिंह आरटीओ (प्रवर्तन) आगरा, नानक चन्द, एआरटीओ (प्रशा०) आगरा, ललित कुमार व आलोक कुमार एआरटीओ (प्रवर्तन) आगरा, शिव कुमार मिश्र, अमित वर्मा, शारदा कुमार मिश्रा, पीटीओ, आगरा मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Man have relation with sister in law killed 22 year old elder brother in Sultanpura Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में शादी के बाद देवर को दिल दे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six miscreants arrested in Agra for stealing Eeco cars; six stolen Eeco cars also recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इको कार चोरी करने वाले छह बदमाश चढ़े पुलिस के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Is the Sultanganj Pulia crossing emerging as the biggest traffic Point in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में जाम का सबसे बड़ा प्वाइंट बन रहा सुल्तानगंज की...

बिगलीक्स

Agra Live News: Scorching heat in Agra leaves people sweating… temperature crosses 40°C again….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी ने निकाला लोगों का पसीना…फिर से 40 डिग्री...

error: Content is protected !!