आगरालीक्स ….आगरा में हरियाणा से आ रही सस्ती अंग्रेजी शराब, दो कार सहित पांच शराब तस्कर पुलिस ने पकड़े।

आगरा के थाना शाहगंज के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि शनिवार को पृथ्वीनाथ फाटक के पास चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने दो कार रोक ली, इन कारों से पुलिस ने 10 पेटी 55 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने लक्ष्मण शर्मा, सचिन शर्मा व माधव निवासी थाना कोतवाली भरतरपुर, उमेश चतुर्वेदी निवासी थाना अटलबन भरतपुर एवं तिलकराज भाटिया निवासी थाना कोतवाली फरीदाबाद हरियाणा को पकड़ लिया।
हरियाणा से लेकर आते हैं सस्ती खराब
पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला तिलकराज सस्ती शराब खरीदता था, इसे आगरा में लक्ष्मण शर्मा को सप्लाई करता था। शराब को आगरा और भरतपुर में बेचा जाता था।