आगरालीक्स …आगरा का तापमान दो डिग्री नीचे पहुंच गया है। जानें सनडे को कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सर्दी बढ़ने लगी है। रविवार को सुबह ठंडी हवा चल रही है, लोग सर्दी में सुबह टहलने से बच रहे हैं, कुछ लोग गर्म कपड़े पहनकर टहलने जा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी, तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।

चार नवंबर का पूर्वानुमान
आईएमडी ने चार नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आगरा में सुबह के समय तापमान में गिरावट आएगी लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
30-Oct 17.0 32.0 Clear sky
31-Oct 17.0 32.0 Clear sky
01-Nov 17.0 32.0 Clear sky
02-Nov 18.0 32.0 Clear sky
03-Nov 18.0 33.0 Sunny Day
04-Nov 19.0 33.0 Sunny Day